भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नागर जी ने दिए जीवन बदलने वाले संदेश
रूख्मणि-कृष्ण विवाह पर भाव-विभोर हुए भक्त, पंडाल में निकली अनोखी बारात
कर्ज चुकाया जा सकता है, पर फर्ज सेवा से निभता है : पंडित नागर।
फोटो के नीचे दी गई लिंक को टच करें 👇

https://youtu.be/ZzYEMWdGsSk?si=PGgmeoZMIpnKvfij
युवाओं को भक्ति–अध्यात्म में समय लगाने की सलाह, नागर जी ने सुनाया मार्मिक प्रसंग
भागवत कथा में ही दंपति ने लिए सात फेरे, पूरे पंडाल ने दिया आशीर्वाद
रविवार को कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल खचाखच भर गया
युवाओं की बड़ी संख्या देखकर प्रसन्न हुए नागर जी
रूख्मणि-कृष्ण विवाह का भावपूर्ण वर्णन, भक्तिमय बारात ने मोहा मन
फर्ज और कर्ज के अंतर पर किया सरल व प्रेरक चिंतन
बदनावर / दौलत पाटीदार /
तिलगारा ग्राम पंचायत में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा शुरू होने से पहले ही विशाल पंडाल पूरी तरह भर गया। कथा वाचक पंडित कमल किशोर नागर ने इस दिन जीवन, कर्तव्य, भक्ति और परिवार के संबंधों पर गहन संदेश देते हुए कहा कि “अवसर सांप की तरह होता है, एक जगह नहीं टिकता… अच्छे कर्म ही मनुष्य को स्वर्ग का मार्ग दिखाते हैं।”
लोक प्रिय खबर 👇
नागर जी ने कहा कि आज का मनुष्य अच्छे कार्यों को टालकर नकारात्मक कार्यों में उलझता जा रहा है, जबकि जीवन अत्यंत कीमती है और इसका सही उपयोग ही सच्ची उपलब्धि है। युवाओं की भारी उपस्थिति देखकर उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा—
“अभी समय रहते भक्ति, अध्यात्म और भगवान के भजन में मन लगाओ, वरना समय निकल गया तो कुछ नहीं करेगा।”
कर्ज और फर्ज का अंतर समझाया
प्रवचन के दौरान नागर जी ने कहा कि कर्ज तो चुकाया जा सकता है, लेकिन फर्ज केवल सेवा से निभता है।
माता-पिता और बच्चों के रिश्तों पर उन्होंने मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा—
“आज कई बेटे माता-पिता को विदेश भेजने पर गर्व करते हैं, लेकिन अंतिम समय में कंधा देने नहीं पहुंचते। यह समाज की बड़ी पीड़ा है।”
रूख्मणि-कृष्ण विवाह पर भाव-विभोर हुए भक्त
कथा में रूख्मणि और कृष्ण विवाह का अलौकिक प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान बिना फिल्मी गानों के केवल भजनों पर नाचते हुए भक्तों की अनोखी बारात पंडाल में पहुंची, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कथा में ही हुआ वास्तविक विवाह संस्कार
इसी पवित्र माहौल में आयोजक दयाराम पाटीदार की पोती शीतल और कुलदीप पाटीदार ने पंडित नागर जी की उपस्थिति में सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूर्ण किए। पूरे पंडाल ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
इस चैनल पर देखिए बड़े खुलासे।🌶️🌶️🌶️👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
विशिष्ट अतिथि भी रहे उपस्थितकथा के छठे दिन विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ीसंख्या में उपस्थित रहे।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


