ratlam 15 दिसंबर 2025 | नारद न्यूज़ 24
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना मध्यप्रदेश द्वारा समाज सेवा और संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

दिनांक 15 दिसंबर 2025, सोमवार को प्रातः 10:30 बजे रतलाम स्थित
2nd फ्लोर, फ्लैट नंबर 5, आकाश दीप अपार्टमेंट, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, पावर हाउस रोड पर महान संत दिनेश जी घटवास वाले के द्वारा श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
इस खबर पर हाईलाइट खबर देखिए कल शाम तक 👇👇👇✒️
https://youtube.com/@mpnationalnews24
🔴 मानव सेवा की नई शुरुआत – ‘सरदार पटेल ब्लड बैंक’
प्रदेश कार्यालय शुभारंभ के साथ ही संगठन द्वारा “सरदार पटेल ब्लड बैंक” की भी शुरुआत की जा रही है। यह पहल सर्व समाज के जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगी।
इस अवसर पर मानव सेवा समिति, कॉलेज रोड पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें इच्छुक व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं।
🔴 संगठन विस्तार का संदेश
सरदार पटेल सेना मध्यप्रदेश की यह पहल न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगी, बल्कि मानवता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल विचारों को भी मजबूती प्रदान करेगी।

संगठन ने समस्त ग्राम इकाई अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि समय अभाव के कारण इस सूचना को प्रत्यक्ष सूचना मानते हुए कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें एवं अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाएं।
🔴 कार्यक्रम के पश्चात स्वल्पाहार
कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश कार्यालय परिसर में स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है।
क्या बोले कलेक्टर बिरमावल गौ माता और अन्न दाता को 👇👇
https://youtu.be/APyoj6hHgsY?si=iCOtvTr6o-COm2RV
🚩 बढ़ते कदम – मजबूत संगठन
सरदार पटेल सेना मध्यप्रदेश लगातार राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ और ब्लड बैंक की शुरुआत संगठन के बढ़ते कदम और मजबूत भविष्य का प्रतीक है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


