रतलाम जिला कांग्रेस प्रमुख यासमीन शेरानी की भतीजी महक खान का आकस्मिक निधन।
शादी के 15–20 दिन बाद घूमने से लौटते समय बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
रतलाम।
रतलाम जिला कांग्रेस की प्रमुख यासमीन शेरानी की भतीजी महक खान (उम्र 21 वर्ष) का गुरुवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब वे अपने पति उजेफ़ खान, निवासी आनंद कॉलोनी, रतलाम के साथ गुजरात (अहमदाबाद–वडोदरा) घूमने के बाद लौट रही थीं।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महक खान की शादी लगभग 15 से 20 दिन पूर्व परिवार की सहमति से हुई थी। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी घूमने के लिए गुजरात गए थे। वापसी के दौरान एक्सप्रेसवे से डेलनपुर में अपनी कार में ही पीछे बैठी महक ने कुछ विषैली पॉइजन निगल लिया और पति को बताया अचानक उल्टियां शुरू हो गईं, जिसके बाद पति उजेफ़ खान ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और पास में स्थित महक को रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

रात करीब 2 बजे हुई घटना
परिजनों ने बताया कि यह घटना रात लगभग 2 बजे की है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महक खान ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही माता-पिता सहित सभी परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
कारणों का अभी खुलासा नहीं
मृतका के चाचा आशिक खान ने नारद न्यूज़ 24 को बताया कि यह हमारा पारिवारिक मामला हैं महक स्वभाव से कुछ तेज, जिद्दी और चंचल थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
माता-पिता रतलाम निवासी
महक खान रतलाम की ही निवासी थीं। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई साहिल और शाहिद हैं। महक दोनों भाइयों में मझली बहन थीं, जिनका इस प्रकार अचानक निधन पूरे परिवार के लिए गहरा आघात है।
ज्याद खबर के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें।👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पुलिस कार्रवाई और नेताओं की मौजूदगी
घटना की सूचना मिलने पर सुबह होते ही रतलाम जिला कांग्रेस प्रमुख यासमीन शेरानी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और मामले में पुलिस केस की औपचारिक कार्रवाई (फॉर्मेलिटी) करवाई गई।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज में इमरान खान, सलमान, आसिफ, आमीन हाजी सहित बड़ी संख्या में परिजन, परिचित और शुभचिंतक भी मौजूद रहे।
शोक की लहर
युवती के आकस्मिक निधन से राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक हलकों में शोक की लहर है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के सामने आने की बात कह रहे हैं।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
नारद न्यूज़ 24 इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


