रतलाम (मध्यप्रदेश) | नारद न्यूज़ 24
तेज रफ्तार कार सड़क पर खेत में खड़ी पोकलेन से टकराई, युवक की मौके पर मौत
रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिरमावल–सिमलावदा मार्ग पर सतरुंडा के बीच पीपलीपाड़ा क्षेत्र की है।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष पिता मोहनलाल जी बिरमावल (उम्र 24 वर्ष) शनिवार रात लगभग 10 बजे अपने फूफा नंदलाल पाटीदार की कार लेकर बिरमावल से सिमलावदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति या और संभावित तकनीकी गड़बड़ी के चलते वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे निर्माणाधीन कार्य के पास सड़क से उतरकर घूमती हुई कार दूसरी दिशा के खेत में खड़ी पोकलेन मशीन से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। निकटतम ग्रामीणों ने गाड़ी निकला और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,

जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👉चैनल को सब्सक्राइब करें 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों—उमेश, मुकेश, सुनील, लखन और अरविंद पिता पवन (सभी जाति पाटीदार) ने नारद न्यूज़ 24 के मीडिया प्रभारी को बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद है और फिलहाल किसी को भी हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्चाई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
— नारद न्यूज़ 24
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


