श्री सरदार पटेल विद्यापीठ भवन लोकार्पण: शिक्षा और समाज सेवा की नई शुरुआत28 दिसंबर को बदनावर में शिक्षा और समाज सेवा का महोत्सव।
mp बदनावर (धार) की बड़ी खबर का सार 👇
28 दिसंबर को बदनावर में शिक्षा और समाज का बड़ा आयोजन
1, श्री सरदार पटेल विद्यापीठ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
2, भविष्य की शैक्षणिक संस्थाओं हेतु भूमि पूजन
3,श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास के 40 वर्ष पूर्ण
4, गौरवशाली यात्रा पर आधारित स्मारिका का विमोचन
5, 26-27 दिसंबर को अंबिका आदर्श अकादमी का वार्षिक उत्सव
6, दानदाताओं और समाज के सहयोग से शिक्षा का विस्तार
श्री पाटीदार patidar पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास, बदनावर तथा श्री अंबिका आदर्श शिक्षा समिति द्वारा संचालित श्री अंबिका आदर्श अकादमी, बदनावर में दिनांक 28 दिसंबर 2025, रविवार को शिक्षा, सेवा और समाज के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।
इस अवसर पर न्यास द्वारा (C B S E) सीबीएसई मान्यता प्राप्त श्री सरदार पटेल विद्यापीठ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही श्री वल्लभ धाम परिसर में श्री उमिया शैक्षणिक संस्थान के अंतर्गत विकसित होने वाली भविष्य की अन्य शैक्षणिक संस्थाओं हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम भी संपन्न होगा।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
न्यास की स्थापना वर्ष 1986 में की गई थी। प्रारंभ में छात्रावास से शुरू हुई यह यात्रा समय के साथ विद्यालय, महाविद्यालय एवं वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तक पहुंची, जो संस्था की सतत प्रगति और दूरदर्शिता को दर्शाती है।
संस्था की इस गौरवशाली यात्रा के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें संस्था के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण शामिल रहेगा।
देश का बढ़ता न्यूज नेटवर्क mp नेशनल न्यूज़ 24 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
इसके पूर्व 26 एवं 27 दिसंबर को श्री अंबिका आदर्श अकादमी का वार्षिक उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
संस्था द्वारा भूमि, भवन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के विकास में सभी सदस्यों एवं दानदाताओं का योगदान अविस्मरणीय रहा है। पारदर्शिता और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली से प्रेरित होकर पाटीदार समाज की कई अन्य संस्थाओं का भी विकास हुआ है।
यह आयोजन न केवल शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने वाला भी होगा।
http://करें.https://www.instagram.com/naradhnews24
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


