वार्ड क्रमांक 02 लक्ष्मणपुरा में 33.60 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

महापौर प्रहलाद पटेल रहे मुख्य अतिथि।

रतलाम | नारद न्यूज़ 24

रतलाम नगर निगम के वार्ड क्रमांक 02 लक्ष्मणपुरा में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन कार्यक्रम पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना स्टोर से जाग्रति चक्की तक, मालवा नगर वैभव दूध डेयरी से मिल किराना स्टोर तक, तथा गली नंबर 03 पीएनटी कॉलोनी हनुमान मंदिर से दुर्गा आरओ वाटर तक प्रस्तावित सीसी रोड के लिए किया गया।

इस विकास कार्य के लिए ₹33.60 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम महापौर श्री प्रहलाद पटेल रहे।

विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती कविता सुनील महावर, प्रवक्ता रश्मि सिंह, पार्षद यास्मिन शेरानी, श्रीमती आशा राजीव रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, नेता प्रतिपक्ष श्री कमरुद्दीन कछुवाय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद पति श्री सुनील महावर ने ढोल बजाकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

पूरी ख़बरों के लिए चैनल को लाईक सब्सक्राइब करें 👇 👇 https://youtu.be/JHPgP4usi8o?si=qqQRS-F9wxlO1-DM

वार्डवासियों द्वारा महापौर श्री प्रहलाद पटेल का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एवं कांग्रेस—दोनों दलों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त उपस्थिति ने इसे सर्वदलीय और ऐतिहासिक पहल बना दिया, जो कई वर्षों से लंबित मांग थी।

वार्ड पार्षद श्रीमती कविता सुनील महावर ने अपने उद्बोधन में महापौर का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड क्रमांक 02 के अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य कराने का निवेदन किया। साथ ही उन्होंने भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे सभी माताओं, बहनों, भाइयों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया साथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

वार्डवासियों ने इस सीसी रोड निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और राहत भरा कदम बताया।

🏷️

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!