गौ माता रक्षा को लेकर रतलाम में बवाल, रत्नेश्वर रोड पर बछड़े का मुंह मिलने से विहिप–बजरंग दल का आक्रोश गौ माता रक्षा को लेकर रतलाम में उबाल, विहिप–बजरंग दल का आक्रोश
- रत्नेश्वर रोड रतलाम पर बछड़े का मुंह मिलने से फैली सनसनी, ‘अधर्मियों के खिलाफ’ नारेबाजी
रतलाम (Ratlam)।
जिला मुख्यालय पर बीती शाम एक बार फिर माहौल गरमा गया। रत्नेश्वर रोड क्षेत्र में गाय के बछड़े का मुंह मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और गौ माता रक्षा को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यदि बछड़े का शेष शरीर नहीं मिलता है, तो यह निर्मम हत्या का मामला हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने इसे अधर्मियों की करतूत बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और बछड़े के मुंह को पशु चिकित्सालय भिजवाया गया।
विशेष परिस्थितियों में रतलाम कलेक्टर के आदेश पर रात 9:30 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश खराड़ी के अनुसार बछड़े का शव 12 से 24 घंटे पुराना है और बीमारी के लक्षण भी सामने आए हैं। वहीं, रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया बछड़े का बीमार होना सामने आया है।
अन्य पूरी ख़बर देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24

इसके बावजूद विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सालय में पहुंचकर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करने की मांग की। विहिप जिला मंत्री गौरव शर्मा ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
आध्यात्मिक ख़बरों के लिए 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस दौरान विहिप के कालिका माता प्रखंड संयोजक नरेंद्र सोलंकी, बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, आशु टांक, सुनील राठौर, गजेंद्र शक्तावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर गौ माता रक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है।
माही के लगाई छलांग स्कूल जिम्मेदार स्टेट्स डाल कर की आत्म हत्या 👎👎👇
https://youtu.be/JHPgP4usi8o?si=qqQRS-F9wxlO1-DM
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


