ब्रेकिंग न्यूज़
रतलाम में गर्भवती गाय चोरी का मामला! भील पंचायत के बाद बाजना थाने में FIR, तीन लोगों पर आरोप रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार शीतला माता मंदिर के पास मातम: ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, कई घायल ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, धार्मिक स्थल के पास बड़ा हादसा रतलाम जेल में हड़कंप! दोहरे हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट ने पी फिनाइल, सुरक्षा पर उठे सवाल | Narad News24 🚨 जावरा में थाने के बाहर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला! बयान देकर निकली महिला पर पति के वार रतलाम की 50 गौशालाओं के लिए 1.77 करोड़ मंजूर, 14,291 गोवंश के चारे-भूसे की होगी व्यवस्था 🐄

अंतरराज्यीय साइबर गिरोह पर रतलाम पुलिस की निर्णायक कार्यवाही, 1.34 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी प्रकरण का बड़ा खुलासा

*अंतरराज्यीय साइबर गिरोह पर रतलाम पुलिस की निर्णायक कार्यवाही, 1.34 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश*

दिनांक : 30/12/2025 के वर्ष का बड़ा खुलासा । नारद न्यूज़24 मध्यप्रदेश,

*घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 15/11/2025 को फरियादी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए फरियादी को गंभीर आरोपों में फंसाने का भय दिखाया। आरोपी द्वारा यह कहा गया कि—

फरियादी के नाम से जारी सिम का उपयोग एक बड़े फ्रॉड में हुआ है। मुंबई स्थित केनरा बैंक में लगभग 247 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। उक्त बैंक खाते में फरियादी का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लगे हुए हैं। फरियादी द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार करने पर उसे गिरफ्तारी वारंट जारी होने और तत्काल गिरफ्तारी का भय दिखाया गया। इसके बाद—

इस खबर को देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव कर देख सकते हैं रोज़ की ताजा अपडेट 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

https://youtu.be/SOZcobpr-m8?si=f088ojQLYgKvGQyk

व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फरियादी को मानसिक दबाव में लिया गया। आधार कार्ड एवं अन्य निजी दस्तावेज प्राप्त किए गए।

फरियादी के मोबाइल में Signal App इंस्टॉल करवाया गया। वीडियो कॉल के दौरान न्यायालय जैसा सेटअप, जज, वकील एवं गवाहों का नाटकीय दृश्य दिखाकर उसे “डिजिटल अरेस्ट” की स्थिति में रखा गया।

इस प्रकार आरोपियों द्वारा फरियादी की संपत्ति एवं बैंक खातों की जानकारी लेकर ब्लैकमेल किया गया तथा दिनांक 15/11/2025 से 12/12/2025 के बीच कुल 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपये भय एवं छल के माध्यम से प्राप्त कर लिए गए।

*पुलिस कार्यवाही का विवरण–*

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत सूचना मिलते ही रतलाम पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ईएफआईआर दर्ज की गई। थाना डीडी नगर पर धारा 318(4), 319(2), 308, BNS धारा 66(सी) एवं 66(डी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

*अंतरराज्यीय कार्रवाई एवं गिरफ्तारियां –

जबलपुर से निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

*1.* अशोक पिता राधेश्याम जायसवाल, उम्र 61 वर्ष

*2.* सनी पिता सोनु जायसवाल, उम्र 34 वर्ष

*3.* सारांश उर्फ शानु पिता योगेन्द्र तिवारी, उम्र 18 वर्ष

एक विधि विरुद्ध बालक

इन आरोपियों द्वारा फरियादी से ठगी गई राशि में से कुल 14 लाख रुपये आपसी साँठ-गाँठ से अपने खातों में प्राप्त किए गए।

*नीमच (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार आरोपी*

आरोपी पवन पिता कैलाश कुमावत, उम्र 23 वर्ष, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, नयागांव, थाना जावद, जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खाते में 14 लाख रुपये की संदिग्ध राशि प्राप्त होना पाया गया।

*उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार आरोपी

आरोपी अमरेन्द्र कुमार पिता बडेलाल प्रसाद मौर्य, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।आरोपी एक NGO संचालक है, जिसके बैंक खाते में 50 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया।

गुजरात से निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

1. आरिफ घाटा 2. हमीद खान पठान 3.शाहिद कुरेशी 4.सादिक हसन समा

इन आरोपियों द्वारा ठगी गई राशि का उपयोग क्रिप्टो करेंसी की खरीद में कर लगभग 5 लाख रुपये का अवैध लाभ अर्जित किया गया।

एक टीम बिहार रवाना की गई है, जहां अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

☝️ खबर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇

https://youtu.be/bj7FFkkxpXo?si=4u49e8DbCAOek47o

गुजरात में भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

*धाराओं में वृद्धि–* सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार माध्यमों का उपयोग कर संगठित रूप से धोखाधड़ी किए जाने पर प्रकरण में धारा 111 BNS का अतिरिक्त इजाफा किया गया है।

*सराहनीय भूमिका–* इस जटिल एवं अंतरराज्यीय साइबर अपराध के सफल अनावरण में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—निरीक्षक अमित कोरी, निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, उप निरीक्षक जीवन बरिया,

प्र. आर. हिम्मत सिंह, प्र. आर. मनमोहन शर्मा, प्र. आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, मोर सिंह, विपुल भावसार, आर मयंक व्यास आरक्षक पावन जाट, आरक्षक सुनील (थाना दीनदयाल नगर), आरक्षक संजय कुशवाहा (थाना दीनदयाल नगर)।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather