रतलाम।
शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके परिजनों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मोसिन खान उर्फ सुफियान (22) निवासी शेरानीपुरा जमातखाना को गिरफ्तार कर बीएनएस की गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पीड़िता के अनुसार, करीब छह महीने पहले उसकी पहचान डाट की पुल क्षेत्र की एक दुकान पर मोसिन से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच फोन पर संपर्क शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद मोसिन ने किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और इंकार करने पर गंभीर धमकियां दीं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी का दबाव भी बनाया।

घर में घुसकर की बदसलूकी, भाइयों से मारपीट
पीड़िता ने बताया कि 1 जनवरी को आरोपी ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर वह सीधे उसके घर पहुंच गया। घर में घुसकर उसने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर जब भाई बचाने आए तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें एक भाई के सीने और दूसरे के पैर में चोट आई।
हिंदू जागरण मंच की सक्रियता
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर औद्योगिक क्षेत्र थाने ले गए। देर रात तक थाने में संगठन के लोग मौजूद रहे, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस कार्रवाई
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ
बीएनएस की धारा 64(1), 62(2), 74, 333, 115(2), 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
लगातार सामने आ रहे अपराध, समाज में चिंता
उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में तीन दिनों के भीतर दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक अन्य आरोपी द्वारा पहचान छिपाकर महिला के साथ शोषण का मामला सामने आया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर में आक्रोश और महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि कानून का सख्ती से पालन हो, पीड़िता को त्वरित न्याय मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


