नव वर्ष पर त्रक धा ग्रुप ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित*धन्यवाद प्रशासन के साथ ही सुरों के रंग भी बिखरे*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम। ऐतिहासिक धरोहर गुलाब चक्कर में ‘धन्यवाद प्रशासन एवं नूतन वर्ष’ कार्यक्रम के तहत ख्यातनाम प्रतिभाओं को त्रक धा म्युजिकल ग्रुप ने सम्मानित किया।

ग्रुप ऑनर देव विष्णु प्रसाद कंडारे ने बताया कि शहर के कलाकारों को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए जगह नहीं मिल पाने से कई प्रतिभाएं मंच साझा नहीं कर पाती थी। जिला प्रशासन ने कलाकारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक विरासत गुलाब चक्कर का जीर्णोद्धार कर कलाकारों को आयोजन हेतु साउंड, लाइट, कुर्सियों आदि की व्यवस्था कर नि:शुल्क उपलब्ध कराया। इस व्यवस्था से शहर के कलाकारों को राहत मिलने पर त्रक धा म्यूजिकल ग्रुप ने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ‘धन्यवाद प्रशासन एवं नव वर्ष’ का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रुप के कलाकारों ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति के साथ ही 10111 बार धन्यवाद प्रशासन का उधघोष कर प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही साहित्य, संगीत, खेल एवं अन्य गतिविधियों में ख्याति प्राप्त 151 कलाकारों को सम्मानित किया गया।

अन्य ताज़ा खबरों के लिए 👇 👇 नारद न्यूज़24 https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस अवसर पर आने वाले साल को सलाम, प्यार का पहला खत, अजनबी कौन हो तुम, तेरी आंखों के सिवा, और इस दिल में, दुनिया बनाने वाले, दिल में हो तुम, चोरी चोरी जब नजरे मिली जैसे गीतों से माहौल सुरमयी कर दिया।

https://youtu.be/5eGoAQKYbYU?si=sBM_FeDYTOPBfh1N

ग्रुप के कलाकारों रतन चौहान, देव सर, रवि चावरे, जयंत गुप्ता, महेश गोमे, प्रदीप कंडारा, दिनेश जगदेव, रीना इसरानी, अशोक मेहता,सुशील कुमार दुबे ,हरीश गहलोत, चंचल मईड़ा, अशोक छपरी, सेहरीश फातिमा, भावना सिसोदिया, मीना महावर, डॉ. पवन मजावदिया, हेमा गहलोत, कृष्णकांत महावर, नीरज पवैया ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। गायक राजेंद्र शर्मा ने स्वरचित ‘धन्यवाद प्रशासन’ गीत की प्रस्तुति दी जिसे सभी ने सराहा।

इस अवसर पर अतिथि जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय एवं जिला ब्लाक समन्वयक शैलेंद्र सोलंकी, रेड क्रॉस सोसाइटी प्रेसिडेंट प्रीतेश गादिया, हेमंत मूणत, पीएलवी सुनील मूणत एवं गोविंद काकानी, पीएलवी सुनील शर्मा, वरिष्ठ गायक गिरीश शर्मा, सुश्री निखिल शर्मा समाजसेवी ने ग्रुप के कलाकारों एवं संस्था गतिविधियों की सराहना की। संचालनजिला विधिक न्यायलय PLv देवेंद्र सिंह भदोरिया ने किया एवं आधार रत्नेश विजयवर्गीय ने माना।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather