हनुमान जन्मोत्सव पर रतलाम में 551 कुण्डीय महायज्ञ, 3 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर Ratlam शहर में एक ऐतिहासिक एवं भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है।

https://youtu.be/5eGoAQKYbYU?si=sa2nXXUH8_q1DcdR

चमत्कारिक श्री बाल हनुमान मंदिर नव निर्माण मंडल के तत्वावधान में श्री बालाजी धाम के नवनिर्माण कार्य की पूर्णता पर वैदिक विधि-विधान से विग्रह की गर्भगृह विस्थापन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

इस उपलक्ष्य में शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को शहर के रतनपुरी 80 फीट रोड पर 551 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में एक कुंड–एक यजमान की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु भाग लेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अलकापुरी स्थित मंदिर प्रांगण में नगर के श्रद्धालुओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति द्वारा यातायात, सुरक्षा, यज्ञ सामग्री, जल व्यवस्था, प्रचार, पंजीयन एवं महिला समिति सहित विभिन्न उपसमितियों का गठन कर प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

आयोजन समिति द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों में देव दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से विधिवत आमंत्रण दिया जा रहा है। महायज्ञ के पश्चात कार्यक्रम स्थल से चमत्कारिक श्री बाल हनुमान मंदिर, श्री बालाजी धाम अलकापुरी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिÉक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा, वहीं महारति के पश्चात प्रतिवर्षानुसार महाप्रसादी का आयोजन होगा।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 कुछ समय बाद देख सकते इस की पूरी ख़बर 👇👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

आयोजन समिति ने शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थाओं से इस महायज्ञ में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 🙏🙏👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!