रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत धामनोद बायपास रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोड कंटेनर और कार की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में मौजूद 2 माह की नवजात बालिका चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान नंबर की अर्टिगा कार (RJ 03 UA 6350) सैलाना की ओर से रतलाम आ रही थी। इसी दौरान रतलाम से सैलाना की ओर जा रहे कंटेनर (TG 07 U 3425) से धामनोद बायपास रोड पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

https://youtube.com/@mpnationalnews24
कार में राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी हर्षित शाह (40), उनकी पत्नी खुशबू शाह (37), भांजी एना शाह (12) तथा दो माह की नवजात सवार थी। दुर्घटना में शाह दंपति और उनकी भांजी को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि नवजात को कोई चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही धामनोद चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां तीनों घायलों का उपचार जारी है।
अन्य खबरों के लिए चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें ताकि ताजा अपडेट मिलते रहे 👉https://www.youtube.com/@naradhnews2424
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया था। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


