रतलाम में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ आंदोलन’, मंत्री काश्यप के घर घेराव से पहले कार्यकर्ता हिरासत में, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम |

इंदौर में दूषित पेयजल से 15 से अधिक लोगों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ रतलाम में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस घटना को जल त्रासदी करार देते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

मंगलवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चौक पर एकत्रित हुए। हाथों में काले गुब्बारे, तख्तियां और घंटा लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान “साफ पानी दो”, “सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मंत्री चैतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास का घेराव करने पैदल रवाना हुए। शहीद चौक से शहर सराय होते हुए जैसे ही जुलूस लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया।

इस बीच कार्यकर्ताओं ने चतुराई से दो-तीन टोलियां बनाईं और कुछ लोग न्यू रोड की ओर बढ़ गए, लेकिन पुलिस ने पीछा कर सभी को हिरासत में ले लिया। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कई कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक पुलिस वाहनों में बैठाकर बिलपांक की ओर ले जाया गया।

टीवी यूट्यूब चैनल पर कुछ देर बाद पूरी खबर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

हिरासत के दौरान पुलिस कार्रवाई में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बेसुध हो गई, जिसे अन्य कार्यकर्ताओं ने संभाला और पानी पिलाया। कुछ देर बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंदौर में हुई मौतों के बावजूद प्रदेश सरकार जिम्मेदारी लेने से बच रही है। सरकार को जगाने के लिए ही ‘घंटा बजाओ आंदोलन’ किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि आम जनता को तुरंत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

अन्य खबरों पर हाईलाइट विस्तृत जानकारी 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!