2 करोड़ 16 लाख का बिल पास कराने के बदले मांगी थी 6 लाख की रिश्वत, सागर में लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा
📰 खबर विस्तार (प्रिंट न्यूज़ कॉपी)
नारद न्यूज़24 | सागर | मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद भ्रष्ट अधिकारी बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। लगभग हर दूसरे दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले से रिश्वतखोरी का मामला सामने आ रहा है।

https://youtube.com/@mpnationalnews24
ताजा मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले से सामने आया है, जहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एस.एल. बाथम को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
2 करोड़ 16 लाख का बिल पास कराने मांगी थी रिश्वत
इस मामले में ठेकेदार शैलेश कुमार ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह नल-जल योजना के अंतर्गत कार्य कर रहा है। उसने पीएचई विभाग में 2 करोड़ 16 लाख रुपये का बिल प्रस्तुत किया था, जिसका भुगतान पिछले 10 महीनों से लंबित था।
घंटा बजाया राजनीतिक हलचल 👎👎
https://youtu.be/PJ1o9GExNaE?si=32iDq43TaPxuYsOM
आरोप है कि भुगतान के एवज में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एल. बाथम ने बिल की राशि का 3.5 प्रतिशत, यानी कुल 6 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की रकम नहीं देने पर बिल पास नहीं किया जा रहा था, जिससे योजना का कार्य भी ठप पड़ा हुआ था।
ज्यादा खबरों के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
शिकायत की सत्यता पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


