रतलाम में बुजुर्ग की संदिग्ध हत्या: रात में पारिवारिक विवाद, सुबह बरामदे में मिला शव; सिर पर गंभीर चोट के निशान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिखेड़ी में रविवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग का शव उनके ही घर के बरामदे में पड़ा मिला, जबकि शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

मृतक की पहचान गणपत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष बताई जा रही है। वे ग्राम सिखेड़ी की नई आबादी क्षेत्र में रहते थे। रविवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें बरामदे में बेसुध अवस्था में देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

सूचना मिलते ही रतलाम से

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा,

ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला,

एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल,

नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी

पूरी ख़बर हिन्दू सम्मेलन पर कुछ समय में टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।

सिर पर गंभीर चोट, रात में हुआ था विवाद

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शनिवार रात मृतक का परिवार के किसी सदस्य से विवाद हुआ था। विवाद का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि उन पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया।
हत्या की आशंका, जांच जारी।

देश में बढ़ता न्यूज नेटवर्क mp नेशनल न्यूज़ 24 पर रोज ताज़ा ख़बर 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सुबह करीब 11:15 बजे रतलाम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध परिस्थितियों को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!