थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा क्रेटा कार से डोडाचुरा परिवहन करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कारवाई जारी*

2 क्विंटल 80 किलो डोडाचूरा सहित क्रेटा कार (कुल मशरूका कीमती 50 लाख) जप्त*

*घटना का विवरण–* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा जिले मे मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।

पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

, जो श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्रसिह जादौन द्वारा थाने व चौकी सालाखेडी की संयुक्त टीम को अवैध मादक पदार्थ की मुखबीरी हेतु लगाया गया, इसी तारतम्य में मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये दिनाक 11.01.2026 को आरोपी 01. भरतदान पिता सोहनदान चारण उम्र 31 साल निवासी तालिया नोखडा चारणा थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान, 02. मुकेश पिता गिरधारीराम सारण उम्र 25 साल निवासी तालिया नोखडा चारणा थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान को एक क्रेटा कार से मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करते सालाखेडी फंटे पर रोका जो पुलिस को देखकर रुकने के बाद भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने पीछा कर धराड टोल के पहले पकडा तथा आरोपीयो की तलाशी, पहचान, तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी भरतदान व मुकेश से 14 बोरे में भरा अवैध मादक पदार्थ 2 क्विंटल 80 किलो कीमती 42,00,000 रुपये तथा एक क्रेटा कार 08 लाख रुपये कुल 50,00,000 लाख रुपये जप्त की गई बाद आरोपी भरतदान व मुकेश को गिरफ्तार किया गया। बाद थाना स्टेशन रोड रतलाम पर आरोपी भरतदान व मुकेश के विरूद्ध अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी भरतदान व मुकेश से मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत, लाने ले जाने के सम्बध मे पुछताछ हेतु माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तस्दीक की जावेगी।

मंदिर तोड़ा बाउंड्री गिराई 21 पर प्रकरण दर्ज 👇👇

https://youtu.be/1WCmwkI7new?si=p8ZwAbC8o_Ne_sCO

*गिरफ्तारशदा आरोपी

01. भरतदान पिता सोहनदान चारण उम्र 31 साल निवासी राजस्थान, तालिया नोखडा चारणा थाना भोजासर जिला जोधपुर

02. मुकेश पिता गिरधारीराम सारण उम्र 25 साल निवासी राजस्थान तालिया नोखडा चारणा थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान

*जप्त मश्रुका–* 14 बोरे में भरा अवैध मादक पदार्थ 2 क्विंटल 80 किलो कीमती 42 लाख रुपये तथा एक क्रेटा कार 08 लाख रुपये कुल 50 लाख रुपये

*सराहनीय भमिका -* निरीक्षक जितेंद्रसिह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड, उनि जगदीश यादव चौकी प्रभारी सालाखेडी, उनि विजयसिह बामनिया, सउनि बबलु डागा, प्रआर. निलेश पाठक, प्रआर विजय मीणा, प्रआर अलेक्जेंडर राय, प्रआर. अजय दुबे, प्रआर. कुलदीपसिह सिसोदिया, प्रआर. जितेंद्रसिह बघेल, प्रआर. मुकेश चौहान, प्रआर. केपी सिह परिहार, आर. दीपक मकवाना, आर. प्रदीप, आर. अनिल सौलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather