रतलाम-झाबुआ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कोयला घाट पर ट्रक रिवर्स हुआ, पिकअप को घसीटते हुए खंती में गिरा, तीन की मौत
रतलाम-झाबुआ हाईवे पर रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम उंडवा के समीप कोयला घाट चढ़ाई पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्राइल्स से भरा एक ट्रक चढ़ाई नहीं चढ़ सका और अचानक रिवर्स होने लगा। पीछे से आ रहा अंडे के खाली कैरेट से भरा लोडिंग पिकअप वाहन ट्रक की चपेट में आ गया।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
ट्रक कुछ दूरी तक पिकअप को घसीटता हुआ ले गया और फिर दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में जा गिरे। हादसे में ट्रक पिकअप के अगले हिस्से पर जा गिरा, जिससे पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान करीब 45 वर्षीय रियाज मंसूरी (निवासी सुभाष नगर, रेलवे फाटक हाट रोड, रतलाम), 58 वर्षीय जफर मंसूरी (निवासी पिंजारवाड़ी, मोहन टाकीज क्षेत्र, रतलाम) और 50 वर्षीय अब्दुल हमीद मंसूरी (निवासी झाबुआ) के रूप में हुई है। तीनों मंसूरी समाज से थे।
सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समाजसेवी इमरान खोखर व बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया, इसके बाद कड़ी मशक्कत कर पिकअप में दबे शवों को बाहर निकाला गया। रात करीब 12 बजे शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

हादसे में मंसूरी समाज के तीन लोगों की मौत से पूरे समाज में शोक की लहर फैल गई है।👇👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


