कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 15 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 15 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

 

रतलाम 13 जनवरी/शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित है, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया। आज 15 लंबित आवेदनों की सुनवाई की गई जिसमें से 8 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

जनसुनवाई में 100 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम 13 जनवरी/कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कक्ष में अधिक समय से लंबित आवेदनो पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 100 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक गलिया पिता रामा निवासी ग्राम नन्दलई की भूमि के सीमांकन के संबंध में पड़ोसी द्वारा संतुष्ट न होकर भूमि में लगे कॉलम को उखाड़ फेकने के संबंध में आवेदन दिया गया है। कार्यवाही हेतु एस डी एम रतलाम को निर्देशित किया गया है।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें 👎 👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

 

आवेदक संतोष पिता कैलाश चंद्र निवासी लक्ष्मणपुरा ने प्राइवेट कंपनी में इन्वेस्ट किए हुए रूपये एजेन्ट द्वारा न देने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एस डी एम रतलाम को निर्देशित किया गया । आवेदक भैरूलाल पिता शोभाराम निवासी ग्राम कुआझागर ने खरीदी हुई भूमि तथा रजिस्ट्री होने के पश्चात भूमि का नामांतरण न होने के संबंध में आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया गया।

 

आवेदक धमेन्द्र पिता मनोहरलाल निवासी ग्राम खोखला तहसील नामली ने क्रय की गई भूमि में रानारद न्यूज

जस्व रिकार्ड की ऑनलाईन प्रक्रिया में नाम न दर्ज होने से ऑनलाईन खाता खसरा की प्रतिया न निकलने के संबंध मे आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया गया। आवेदक हर्षित निवासी रूद्र कालोनी रतलाम ने समग्र आई डी में सुधार एवं पत्नि का नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु कमिश्नर नगर निगम को निर्देशित किया गया है। आवेदक राधेश्याम पिता पूनमचंद निवासी ग्राम सादाखेडी तहसील जावरा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत वर्ष 2022 तक सम्मान निधि प्राप्त हो रही थी, परंतु 2023 में योजना अंतर्गत उन्हे अपात्र बताकर राशि बंद कर दी गई, सम्मान निधि पुनः चालू कराने के संबंध में आवेदन दिया । कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather