आयुष्मान योजना से हृदय रोगी को मिला त्वरित लाभ, परिजनों ने जताया आभार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल बने अमित शाह, पूर्व   मे कलेक्टर कार्यालय व डिजिटल इंडिया से मिले प्रशस्ति-पत्र

अमित शाह को मिला सम्मान।

 

 

दिनांक 16.01.2026 को मध्यप्रदेश शासन के एम.एस.एम.ई. मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी कश्यप के रतलाम स्थित कार्यालय से समाजसेवी श्री हेमंत जी राहोरी द्वारा शाह फोटो कॉपी, रतलाम के संचालक एवं सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) वीएलई श्री अमित शाह से दूरभाष पर संपर्क किया गया।

संपर्क के तुरंत बाद श्री अमित शाह बिना विलंब किए आशीर्वाद हॉस्पिटल, रतलाम पहुंचे, जहां उन्होंने हृदय रोग से पीड़ित श्री मनोज देसाई के परिजनों से मुलाकात की। तत्परता दिखाते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रोगी को तत्काल योजना का लाभ दिलवाया गया।

इस त्वरित सहयोग से रोगी के उपचार का मार्ग प्रशस्त हुआ और परिजनों को बड़ी आर्थिक राहत मिली।

रोगी के परिजनों ने इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल के लिए श्री अमित शाह, समाजसेवी श्री हेमंत जी राहोरी तथा माननीय मंत्री श्री चेतन्य जी कश्यप के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

सेवा भाव, संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली के लिए शाह फोटो कॉपी, रतलाम के संचालक एवं सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) वीएलई श्री अमित शाह को प्रशासनिक व शासकीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। कार्यालय कलेक्टर, जिला रतलाम द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर श्रेष्ठ शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग से संबद्ध रहते हुए श्री अमित शाह ने कम्प्युटर ऑपरेटर के पदनाम पर रहते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत सीएससी आईडी 526266300014 के माध्यम से उनके द्वारा किया गया कार्य प्रशासन द्वारा सराहनीय माना गया।

श्री अमित शाह द्वारा कई गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं उनके परिजनों को समय पर आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलवाकर आर्थिक राहत प्रदान की गई। सेवा भाव से किए गए इन कार्यों के लिए उन्हें पूर्व में भी विभिन्न प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जो उनके निरंतर जनसेवा कार्यों का प्रमाण हैं।

👇👇

https://youtu.be/XihGLFRRGbI?si=cRCvsdrBdQSmsjRM

उनकी कार्यशैली न केवल सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यदि सेवा का भाव हो तो आमजन तक योजनाओं का लाभ सहजता से पहुंचाया जा सकता है।

प्रशासन एवं विभाग द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि श्री अमित शाह जैसे कर्मठ और सेवाभावी व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!