थाना आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडीएमए व डोडाचुरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम | आलोट

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध रतलाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना आलोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एमडीएमए व डोडाचुरा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये का अवैध मादक पदार्थ व वाहन जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना आलोट पुलिस ने ताल रोड डेहरी फंटा के पास घेराबंदी कर अमन पिता जमील शेख (21 वर्ष) निवासी बडोद रोड आलोट एवं उमेर पिता तनवीर काजी (20 वर्ष) निवासी दरगाह मोहल्ला आलोट को पकड़ा।

देखने के लिए ☝️☝️👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

आरोपियों के कब्जे से

➡️ 207.19 ग्राम एमडीएमए (कीमत लगभग ₹20,71,900)

➡️ 05 किलो 500 ग्राम डोडाचुरा (कीमत ₹82,500)

➡️ घटना में प्रयुक्त काली पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत ₹1,00,000)

जप्त की गई।

थाना आलोट में आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/15 व 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद–फरोख्त को लेकर गहन पूछताछ व विवेचना जारी है।

देश का बढ़ता न्यूज नेटवर्क mp नेशनल न्यूज़ 24 👇👇https://youtube.com/@mpnationalnews24

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर.सी. खडिया, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, सुनील चुनारा, विश्वेन्द्र जाट एवं गोविन्दराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!