रतलाम | नारद न्यूज़24 मध्यप्रदेश
थाना शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 08 लेन रोड पर घटित लूट/डकैती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) रतलाम श्री किशोर पाटनवाला तथा प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री अनीषा जैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
🔹 घटना का विवरण
दिनांक 05 जनवरी 2026 को ग्राम वालारुण्डी के पास 08 लेन रोड से निकलने वाले कट पर फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा (उम्र 23 वर्ष) एवं उनकी पत्नी संगीताबाई पति राकेश मईड़ा (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी, जाति भील के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर ₹23,900 नगद, ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं चांदी की दो चूड़ियाँ (कीमत ₹6,000) लूट ली थीं।
खोड़ल धाम मंदिर पर बंबई से आ कर किया प्रीवेडिंग शूट👎👎
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 005/2026, धारा 309(4), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में डकैती का अपराध पाया जाने से धारा 310(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।
🔹 पुलिस कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सायबर सेल रतलाम, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार पतारसी की गई। संदेहियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म स्वीकार किया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
कैलाश पिता लालु हाड़ा (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम तलीनखेड़ा, थाना बाजना, जिला रतलाम
फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पोटलिया, थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)
दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम तलीनखेड़ा, थाना बाजना, जिला रतलाम
बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम गढीगमना, थाना बाजना, जिला रतलाम
सतीश पिता कमजी कटारा (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम पोटलिया, थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा
लखन पिता लालु हाड़ा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम तलीनखेड़ा, थाना बाजना, जिला रतलाम
🔹 जप्त मश्रुका
चांदी की दो चूड़ियाँ — ₹6,000
ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन — ₹15,000 (लगभग)
नगदी राशि — ₹6,350
एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल — ₹60,000 (लगभग)
कुल जप्त मश्रुका की कीमत लगभग ₹87,250 बताई गई है।
🔹 सराहनीय भूमिका
उक्त लूट/डकैती प्रकरण के सफल खुलासे में प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री अनीषा जैन (थाना प्रभारी शिवगढ़), निरीक्षक अय्युब खान (थाना प्रभारी बिलपांक), उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक जोरसिंह डामोर, सउनि. ईशाक मोहम्मद खान, सहित थाना शिवगढ़, बिलपांक, नामली, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, कालुखेड़ा, सायबर सेल एवं सीसीटीवी शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


