रतलाम बन्दूक दुकान धमाका ब्लास्ट: घायल दुकानदार यूसुफ अली की हुई मौत, 3 की हालत गंभीर।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम के चांदनी चौक स्थित बन्दूक की दुकान में बीते दिन 26 जनवरी की शाम हुए बारूद के भीषण धमाके में घायल दुकानदार यूसुफ अली (58) की इलाज के दौरान मौत हो गई। रतलाम प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर से इंदौर रेफर किया गया था, जहां मंगलवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार उपचार के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया।

धमाका इतना तेज था कि दुकान में मौजूद लोग जलते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़े। हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल और झुलसे लोग सड़क पर जान बचाते नजर आ रहे हैं। घटना में आर्म्स शॉप मालिक यूसुफ अली, नाजिम (32), शेख रफीकुद्दीन (35) और ग्राहक संदीप पिता शंकर पाटीदार (35) गंभीर रूप से घायल हुए थे। यूसुफ अली की मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य का इलाज इंदौर में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पूरा घटना क्रम देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇

https://youtu.be/WU27Z7geGiM?si=rTRj2lhfz3FVNIWh

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वेल्डिंग के दौरान उड़ती चिंगारी से दुकान में रखा बारूद/सामग्री सुलग गई, जिससे यह विस्फोट हुआ। हादसे के बाद रतलाम प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया था। बुधवार को पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम सील खोलकर विस्तृत जांच करेगी।

घटना के बाद मौके पर रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाएगी। पूरे मामले ने शहर को झकझोर कर रख दिया है।

नर्मदा जयंती पर विधायक  पहुंचे मौके पर श्रद्धालुओं किया विशाल भव्य कार्यक्रम 👇👇

 

रतलाम बन्दूक दुकान धमाका ब्लास्ट: घायल दुकानदार यूसुफ अली की हुई मौत, 3 की हालत गंभीर।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!