मिस यूनीवर्स सेंट्रल इंडिया ने बिखेरे गुलाब चक्कर में स्वर्णिम तरंग*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

विशनित संस्थान द्वारा प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम का दिव्य आयोजन 25 दिवसीय योग शिविर जीवन रुपांतरण की नीव – दिव्या पाटीदार।

 

रतलाम। नगर की ह्दय स्थली गुलाब चक्कर स्थित विशनित योग संगीत संस्थान के विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य द्वारा भारत के नक्शा प्रदर्शित कर मूल में गुलाब चक्कर की अनुपम छवि लिए प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम का सम्मिश्रित आयोजन किया गया।

ऐतिहासिक धरोहर पर स्वर्णिम छटा बिखेरने मुख्य अतिथि स्वरूप डॉ. दिव्या पाटीदार, डायरेक्टर – द ग्रोइंग इंडिया फाउंडेशन, Ms. यूनिवर्स सेंट्रल एशिया 2021, Ms. इंडिया 2018 क्वीन आफ गेलेक्सी 2022 विशेष तौर पर उपस्थित होकर सुमधुर गीत प्रस्तुत किया व प्रतिभाओं को सम्मानित कर विचार व्यक्त करते हुए रतलाम जिला प्रशासन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा मंच प्रदान करने नगर की संस्थाओं द्वारा नव प्रतिभाओं को अवसर देना एक श्रेष्ठतम उपहार हैं ऐसे प्रयास प्रेरणादायी के साथ हमारी कौशलता में निखार लाते हैं।

विशेष अतिथि स्वरूप वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश चंद्र व्यास पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, महावीर इंटरकांटिनेंटल अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, ब्रह्माकुमारीज बी के मनोरमा दीदी, विजेंद्र सिसोदिया मित्र मंडल द्वारा दिव्या पाटीदार जी का पुष्प माला बुके व पतंजलि प्रकृति योग संगीत सेवा प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया नगर की अन्य संगीत योग संस्थानों ने भी सम्मान कर आयोजन की प्रशंसा की।

दिव्या पाटीदार ने कहा में जहाँ भी रहूँ नियमित योग मेरे जीवन का अमुक हिस्सा है रतलाम में लगने वाले पतंजलि संस्थान द्वारा 15 फरवरी से 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर जीवन रुपांतरण की नींव मजबूत करेगा और इसमें शामिल होना मेरा परम सौभाग्य होगा।

विशेष तौर पर नव गायकों में डॉ प्रगति गुप्ता, कमल कांत, बीके मनोरमा दीदी, नितिन राउत, विकास वर्मा, लक्की सोलंकी, प्रिंस शुक्ला, उदिता राउत, डॉ शहनाज सैय्यद, ओम प्रकाश बोरीवाल, राजेश बम्बीवाल व बाल गायक दर्शील त्रिवेदी द्वारा तू कितनी अच्छी है माँ गायन प्रस्तुत कर बाल योगी सर्वज्ञ पालीवाल द्वारा कुशल योग प्रदर्शन किया गया संचालन विशाल कुमार वर्मा ने आभार नित्येन्द्र आचार्य ने माना।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!