बहु-राज्य सहकारी समितियों का पंजीकरण अब पूरी तरह ऑनलाइन
सीआरसीएस पोर्टल से होगी प्रक्रिया, पारदर्शिता और गति में बढ़ोतरी।

हाईलाइट्स (मुख्य बिंदु)
बहु-राज्य सहकारी समितियों का पंजीकरण अब सीआरसीएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन
वर्ष 2023 में बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम में संशोधन के बाद लागू हुई व्यवस्था
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दी जानकारी।

प्रक्रिया में पारदर्शिता, समय की बचत और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण
देशभर की सहकारी समितियों को मिलेगा डिजिटल सुविधा का लाभ
विस्तृत समाचार
नई दिल्ली।https://youtube.com/@mpnationalnews24
बहु-राज्य सहकारी समितियों से जुड़े लाखों सदस्यों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वर्ष 2023 में बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद अब इन समितियों के पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।

यह प्रक्रिया अब केन्द्रीय रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज (CRCS) पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। इससे पहले पंजीकरण की प्रक्रिया कागजी और जटिल थी, जिसमें लंबा समय और अनावश्यक अड़चनें आती थीं।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से न केवल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है, बल्कि सहकारी समितियों को तेज़ और सरल सेवाएं भी मिल रही हैं।
सरकार का मानना है कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से
मानव हस्तक्षेप कम होगा
भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

पंजीकरण, संशोधन और निगरानी की प्रक्रिया सरल होगी
सहकारिता मंत्रालय के अनुसार यह कदम “सहकार से समृद्धि” के विज़न को मजबूत करता है और देश की सहकारी व्यवस्था को आधुनिक व तकनीकी रूप से सक्षम बनाता है।
चलित खबरें 👇 चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424
अमित शाह का लोकसभा में बयान: बहु-राज्य सहकारी समितियों की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


