वागड़ के पावागढ़ नंदनी माता धाम में शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 51 कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ आज हो रही है प्राण प्रतिष्ठा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

वागड़ के पावागढ़ नंदनी माता धाम में शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

51 कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ के तृतीय दिवस उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

बडोदिया (बांसवाड़ा)।

वागड़ के पावागढ़ के नाम से प्रसिद्ध नंदनी माता शक्ति पीठ पर चल रहे मंदिर शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 51 कुण्डीय शतचंडी गणेशयाग, रुद्र-भैरव याग महायज्ञ के तृतीय दिवस भक्ति, श्रद्धा और वैदिक अनुष्ठानों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रधान आचार्य किशोर शुक्ला एवं सह आचार्य कपिल भाई शास्त्री के सानिध्य में प्रातःकाल देवता पूजन, रुद्रयाग, 108 कलशात्मक महास्नपन, तत्वन्यास, महान्यास, शांतिक–पौष्टिक होम, देवीयाग, मूर्त्यादि होम, शय्याधिवास एवं सायंकालीन महाआरती विधिविधान से संपन्न हुई।श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था रही।

धाम पर दिनभर शिव रुद्राष्ट, माताजी पाठ एवं 51 कुण्डीय यज्ञ में हवनात्मक आयोजन चलते रहे। दोपहर में शिखर, गणेश मूर्ति, ध्वजदंड, घंटा वादन एवं श्री यंत्र स्थापना हेतु यजमान परिवारों का बीज मंत्रों से संस्कार किया गया।

इस अवसर पर गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव ठाकुर, प्रो. डॉ. राजेश जोशी, प्रो. डॉ. नरेंद्र पानेरी, डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज, घोटिया आंबा धाम के महंत रामगिरी महाराज सहित अनेक गणमान्यजन एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

🔸 शनिवार को होगी शिखर स्थापना

नंदनी माता विकास समिति के अनुसार शनिवार को नवीन मंदिर पर शिखर, गणेश मूर्ति एवं ध्वजदंड की विधिवत स्थापना होगी। दोपहर 12 से 2 बजे तक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी।👎👎https://youtube.com/@mpnationalnews24

🔸 श्रद्धालुओं की भारी भीड़

तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने भक्ति गीत गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अष्टभुजाधारी मां नंदनी के रत्नजड़ित श्रृंगार व महाआरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

🔸 51000 की सहयोग राशि भेंट

राजराजेशवरी त्रिपुरा सुंदरी सेवा संस्थान समिति द्वारा नंदनी माता विकास समिति को ₹51,000 की सहयोग राशि भेंट की गई, जिस पर समिति ने साधुवाद व्यक्त किया। आज शाम पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424 

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!