ईश्वरथुनी में गौमांस परिवहन का मामला, आरोपी गिरफ्तार, FIR दर्ज

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत ग्राम ईश्वरथुनी में शनिवार दोपहर एक गंभीर मामला सामने आया। गौशाला रोड के पास स्कूटी (MP09 UY-6208) से प्लास्टिक बोरी में संदिग्ध मांस ले जाते हुए एक व्यक्ति को स्थानीय गौ सेवकों ने रोका। बोरी पर खून के निशान पाए गए।

सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना रतलाम पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल गफ्फार पिता अब्दुल सत्तार निवासी कुरेशीमडी, माणक चौक रतलाम बताया। मांस परिवहन के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस द्वारा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 8 एवं 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सरकारी पशु चिकित्सक की उपस्थिति में मांस के सैंपल लेकर परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ग्राम ईश्वरथुनी के कार्यकर्ताओं एवं गौ रक्षकों ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

पूरी ख़बर विस्तार पूर्वक देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇 कल होगी पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब पर ताज़ा अपडेट 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

हिन्दू संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!