दीननगर थाना क्षेत्र के जामड पाटली में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो स्कूली बच्चे राम डेम में नहाते समय डूब गए। देर शाम तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

स्थानीय जानकारी के अनुसार आठ स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने जामड पाटली पहुंचे थे। सभी बच्चे डेम में नहाने उतर गए। कुछ देर बाद छह बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन ध्रुव (11 वर्ष) पिता आनंद बलसेरा निवासी टाटानगर और जय उर्फ आशुतोष (12 वर्ष) पिता बसंतीलाल मंडलोई निवासी श्रीनगर बाहर नहीं आए।

टीवी युटुब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
घटना से घबराए अन्य बच्चे घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया और देर शाम तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा, मगर समाचार लिखे जाने तक बच्चों का पता नहीं चल सका।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। परिजन बेसुध हालत में मौके पर मौजूद हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन लगातार तलाश में जुटा हुआ है।
ताज़ा ख़बर 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


