रतलाम 17 फरवरी/ कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 110 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424
जनसुनवाई में आवेदक हरिन्दरलाल पिता छेदीलाल निवासी दिलीप नगर ने आवेदन दिया कि विकंलांग होने के कारण चलने फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आवागमन हेतु थ्री-व्हीलर (बाईसिकल गाड़ी) की आवश्यकताा है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

आवेदक जगदीश पिता शंकरलाल निवासी जवाहर नगर ने आवेदन दिया है कि उनका निवासरत मकान स्वर्गवासी पिता के नाम पर है पिता के निधन के पश्चात् उक्त मकान का नामांतरण हेतु पूर्व में संबंधित विभाग में आवेदन दिया गया था परन्तु आज दिनांक तक उक्त मकान का नामांतरण नहीं हो पाया है । कार्यवाही हेतु ईई हाउसिंग को निर्देशित किया गया ।

आवेदक राजकुमार पिता बाबुलाल निवासी रविदास मोहल्ला जावरा ने प्रधानमंत्री एवं आवास योजना अन्तर्गत 2022 में नगर पालिका परिषद जावरा में आवेदन दिया गया था, परन्तु आज दिनांक तक आवेदक को योजना का लाभ नहीं मिला है। कार्यवाही हेतु पीओ डूडा को निर्देशित कियाकलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थय समिति की बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने मातृ-मृत्यु मामलों की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव की अनुमानित तिथि के आधार पर नजदीकी प्रसव केन्द्र के साथ उनकी मैपिंग की जाए और समय पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए। कलेक्टर ने विगत बैठक से अब तक की प्रगति की तुलनात्मक समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले की समस्त गर्भवती महिलाओं की अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टि करते हुए प्रोटोकॉल अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं गर्भवती महिलाओं में सीवियर एनीमिया मैनेजमेंट, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस के स्टैंडर्ड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। गया है।

👎👇🫵👎👇🫵👎👎
https://youtube.com/@mpnationalnews24
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


