थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई — झपटमारी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार आरोपी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण–*

दिनांक 17.02.2026 की शाम फरियादिया सोनाली शर्मा अपने पति रितेश शर्मा के साथ गंगासागर कॉलोनी, रतलाम स्थित शिव मंदिर के पास घूम रही थीं। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात व्यक्तियों में से पीछे बैठे व्यक्ति ने फरियादिया के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र झपटने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल सहित भागने लगे।

झपटमारी के दौरान मंगलसूत्र टूटकर नीचे गिर गया। फरियादिया के पति रितेश शर्मा एवं जेठ हितेश कुमार शर्मा ने मोटरसाइकिल चालक को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। चालक एवं मोटरसाइकिल को थाना लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इस संबंध में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इस खबर को देखने के लिए 👇 👇

https://youtu.be/4IyoNYyOu6M?si=tACuDXZMUgsHWpde

*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई–* घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।

थाना स्तर की टीम द्वारा घटनास्थल एवं संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी—

शिवम उर्फ शिवनारायण पिता तुलसीराम मीणा (उम्र 28 वर्ष)एवं सिकु उर्फ चिकु पिता लक्ष्मण मीणा (उम्र 20 वर्ष)

दोनों निवासी बड़बड़, रतलाम ने मिलकर झपटमारी की घटना करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल जप्त की गई ।

इस खबर के लिए 👇 👇

https://youtu.be/jWYwAiH-kD8?si=4VKmMx2NP8cHeQTf

*गिरफ्तार आरोपी–*

*1.* शिवम उर्फ शिवनारायण पिता तुलसीराम मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बड़बड़, रतलाम

*2.* सिकु उर्फ चिकु पिता लक्ष्मण मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी बड़बड़, रतलाम

*जप्त मशरूका–*

बिना नंबर की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी (थाना प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक सरदार सिंह परमार, आरक्षक 161 अर्जुन खिंची, आरक्षक 477 इमरान, आरक्षक 371 नरेंद्र सिंह पावरा, आरक्षक 1082 नरपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!