पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आएं 30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 30 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली, साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ता की शिकायत से अवगत करवाया तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर कार्यालय की ख़बर 👇👇 फ़ोटो के नीचे दी गई लिंक पर टच करें 👇


https://youtu.be/mimwWuKkwzU?si=LKnPwyvtNArTjqVe        इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी माणकचौक आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇

https://chat.whatsapp.com/KdSvrkYvcFJ85UKNrOovYC?mode=gi_t

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather