Ratlam के Deendayal Nagar Police Station क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मथुरी में एक शादी समारोह उस समय हिंसा में बदल गया, जब डीजे बुकिंग को लेकर कुछ युवकों ने बारातियों पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को ग्राम भेरूपाड़ा (धराड़) से दूल्हा कन्हैयालाल की बारात ग्राम मथुरी पहुंची थी। दोपहर करीब 1:30 बजे जब बारात निकल रही थी, तभी गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और यह कहते हुए विवाद करने लगे कि शादी में उनका डीजे क्यों नहीं लगाया गया।

इस खबर को देखने के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24?si=OUpMlqoZGPbdo05m
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया। बीच-बचाव करने पहुंची दूल्हे की मां संतोषबाई पर तलवार से वार किया गया, जिससे उनके चेहरे पर आंख के पास गंभीर चोट आई।

इस खबर को देखने के ☝️☝️👎👎
https://youtu.be/Nwup4ZAwlII?si=_-7vbRDP9RQ7iNLT
दुल्हन की मां राधाबाई पारगी ने जब समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी लकड़ी से मारपीट की गई। अन्य बारातियों – सीताराम, अमृत, नंदू डामर सहित करीब छह-सात लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष Deendayal Nagar Police Station पहुंचा, जहां दुल्हन की मां की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दर्ज धाराएं:
धारा 296 (ए)
धारा 115 (2)
धारा 351 (3)
धारा 3 (5)

इस खबर को देखने के लिए चैनल को लाईक और सस्क्राइव ज़रूर करें 👇 👇 https://youtu.be/yU0CSIm3MXY?si=kQhu_d25qiNL6Q64
देश का बढ़ता न्यूज नेटवर्क नारद न्यूज़24 मध्यप्रदेश
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


