थाना पिपलोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 70 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत ₹ 07 लाख) सहित आरोपी गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम | दिनांक 28.02.2026

रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना पिपलोदा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलोदा के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई

*घटना का विवरण–*  दिनांक 26.02.2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिना नम्बर की टीवीएस राईडर मोटरसाइकिल से एमडी ड्रग्स लेकर आ रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुजापुर फंटा पंचेवा पर घेराबंदी की गई ।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी मोईन पिता लतीफ मोहम्मद उम्र 20 साल निवासी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर के कब्जे से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण में विवेचना के दोरान घटना के अन्य आरोपी आशीफ पिता सलीम मंसुरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा तथा अयान पिता मोईन मंसुरी उम्र 20 साल निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ के संबन्ध में पुछताछ की जा रही है ।

*जप्त मशरूका–* 70 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹ 7 लाख, एक बिना नम्बर की टीवीएस राईडर मोटर सायकल — अनुमानित कीमत ₹ 50,000

*कुल जप्त मशरूका मूल्य — ₹ 7,50,000 (सात लाख पचास हजार रुपये)*

*गिरफ्तार आरोपी –*

*1.* मोईन पिता लतीफ मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर

*2.* आशीफ पिता सलीम मंसुरी जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा

*3.* अयान पिता मोईन मंसुरी जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलोदा जिला मंदसौर।

टी वी ट्यूब पर देखने के लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलोदा), उप निरीक्षक राजू मखोड ,उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिह राठौर, सउनि. कैलाश बोराना , प्रधान आरक्षक 783 अनिल डोडियार,आरक्षक 472 राहुल लोहार, आरक्षक 1027 सोनपाल सिह, आरक्षक 677 प्रेम मस्कोले, आरक्षक 614 कमल सिह, आरक्षक 380 अभय चौहान, आरक्षक 980 सतीष परमार, आरक्षक 695 जितेन्द्र माली , सैनिक 1055 अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather