चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश Ratlam

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर कुल 09 मोटरसाइकिलें जप्त की गई हैं।

🔎 घटनाओं का विवरण👇👇 एक्सीडेंट में  महिला शिक्षिका ओर मुनिया घायल  रतलाम रेफर 👎👎

https://youtu.be/qzL7OZXjjE8?si=40uWWuHfUChPhXD3

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फरवरी माह में लगातार बाइक चोरी की वारदातें सामने आई थीं।

06 फरवरी 2026 को संत नगर क्षेत्र से अशोक राठौर की होंडा शाइन (MP43DY1043) चोरी हुई।

17 फरवरी 2026 को ईदगाह रोड से प्रतिक बारिया की एचएफ डीलक्स (MP43DW7296) चोरी हुई।

26 फरवरी 2026 को संत नगर से शैलेन्द्र सिंह डोडिया की सीडी डीलक्स (MP43MB7277) चोरी हुई।

इन मामलों में थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 53/2026, 88/2026 एवं 91/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

🚔 पुलिस की रणनीतिक कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

सायबर सेल एवं शहर के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान रानीसिंह क्षेत्र में चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

👮 गिरफ्तार आरोपी

विकास पिता लालु मचार (25 वर्ष), निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला, जिला झाबुआ

अन्य 03 बाल अपचारी

🏍️ जप्त मशरूका

 

पुलिस ने कुल 09 मोटरसाइकिलें जप्त की हैं, जिनमें माणकचौक, स्टेशन रोड एवं डीडी नगर थाना क्षेत्र से चोरी गई वाहन शामिल हैं। दो मोटरसाइकिलें वारदात में प्रयुक्त पाई गईं।सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक पतिराम डावरे (थाना प्रभारी माणकचौक), निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह गडरिया, निरी. प्रकाश गडरिया, निरीक्षक अमित कोरी, उनि अनुराग यादव , उनि. विजय बामनिया, उनि.एपी.सिंह, सउनि. बशील गणावा, प्रआर.विकास बोरासी, प्रआर.नारायण सिंह जादोन, प्रआर दिलीप रावत, प्रआर. निलेश पाठक, प्रआर. रविन्द्र शुक्ला, आर.हेमन्त यादव, आर. गोविन्द गेहलोद, सायबर सेल से उनि जीवन बारिया, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनाराय़ण सुर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर. विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, आऱ महेश मईडा, आर.राजेशपटेल, आर.अभिषेकपाठक, आर.रविचन्देल, आर.राहुल मारु, आर.अभय चौहान, आर.सोनपाल, आर.दीपकसिंह आर हेमराज डामोर की सराहनीय भूमिका रही

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!