कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान हुई घटना, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार
📝 खबर (Narad News 24
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में ट्रेन यात्रा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) के वॉशरूम में एक महिला का शव मिलने से यात्रियों और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान उषा चौहान के रूप में हुई है, जो अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी बताई जा रही हैं।
आग पर चली महिलाएं और पुरुष 👇👇
जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन के अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे। निंबाहेड़ा स्टेशन आने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं।
जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं। काफी देर इंतजार के बाद भी जब उषा चौहान नहीं पहुंचीं तो उन्हें चिंता हुई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।
बड़ी खबर के लिए 👇 👇 हाईलाइट 👎
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया, लेकिन वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुल पाया। इसके बाद ट्रेन को रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में रुकवाया गया, जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला का शव पड़ा मिला।
इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


