धामनोद में रामोत्सव की तैयारियां तेज, हिन्दू संगठनों की बैठक में 19 से 27 मार्च तक कार्यक्रम तय

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

धामनोद।

धर्म नगरी धामनोद में हिन्दू संगठन द्वारा गुड़ी पड़वा (हिन्दू नववर्ष) एवं रामोत्सव (रामनवमी) के महापर्व को लेकर शनिवार 7 मार्च 2026 को श्री राम रावरा मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत प्रभु श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ हुई।

बैठक में आगामी 19 मार्च गुड़ी पड़वा से 27 मार्च रामनवमी तक होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक नगर के प्रत्येक घर तक भगवा ध्वज वितरण अभियान चलाया जाएगा तथा नागरिकों को अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे और गली-मोहल्लों में घर-घर संपर्क कर लोगों से रामनवमी के दिन घरों पर दीपक जलाने, रंगोली बनाने और भगवा ध्वज लगाने का आग्रह किया जाएगा। सही स्वास्थ के लिए इसे देखे और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇

https://youtu.be/Y6Akf2nNtrI?si=MFuUPbLKxPOgRm9q

रामनवमी के दिन रात्रि में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें ढोल-नगाड़ों और प्रभु श्रीराम की आकर्षक झांकी शामिल होगी। यह शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री बड़ा राम मंदिर पहुंचेगी। वहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

बैठक में धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एवं हिन्दू समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!