रतलाम में युवती से दुष्कर्म का आरोप: जेल में बंद आरोपी सैफ अली उर्फ मुन्नालाला पर दूसरा केस दर्ज

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

18 वर्षीय युवती ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का लगाया आरोप, एक महीने में दूसरा गंभीर मामला दर्ज
📰 ख़बर (Narad News 24 – Highlight Print News)
रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र ,,
रतलाम से जुड़े एक मामले में जेल में बंद आरोपी सैफ अली उर्फ मुन्नालाला के खिलाफ 18 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक माह के भीतर आरोपी के खिलाफ यह दूसरा गंभीर मामला दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती के अनुसार घटना करीब 7 माह पुरानी है। उसने बताया कि 4 अगस्त 2025 को वह अपनी सहेली के साथ डोसीगांव घूमने गई थी। उसी दौरान सहेली के परिचित सैफ अली उर्फ मुन्नालाला ने दोनों को डोसीगांव स्थित अपने किराए के कमरे पर बुलाया।
युवती के मुताबिक कुछ देर बातचीत के बाद सहेली वहां से चली गई, जबकि आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रात करीब 9 बजे बंद कमरे में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि सुबह होश आने पर उसकी शारीरिक स्थिति से उसे घटना का अहसास हुआ। पूछने पर आरोपी ने कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
बदनामी के डर से चुप रही पीड़िता
युवती ने बताया कि बदनामी के डर से वह अब तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत कर उसने पूरी घटना अपनी बड़ी बहन को बताई। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामल
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 18 फरवरी 2026 को भी एक अन्य छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ और धमकी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और फोटो लेकर वायरल करने की धमकी दी थी। ,, यह खबर को देखने के लिए 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24?si=vftDAeZp44D1wS9d

चश्मे की दुकान लगाता था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी शहर में नगर निगम के सामने सड़क किनारे चश्मों की दुकान लगाता था। छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने उसे 25 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है।
पुलिस का कहना है कि नए मामले में भी जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!