उन्हेल रोड पर भीषण हादसा: आयशर-कार की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

गोयला-ढाबला फंटे के बीच हुआ हादसा, उज्जैन से उन्हेल जा रहे थे चार युवक

उज्जैन जिले के उन्हेल रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर गोयला और ढाबला फंटे के बीच एक स्विफ्ट डिजायर कार और आयशर वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

अन्य खबरों को टीवी ट्यूब पर देखने के लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जानकारी के अनुसार, उज्जैन से चार युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर उन्हेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे आयशर वाहन ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।👎👎 रोज ताज़ा ख़बर के लिए 

https://youtube.com/@mpnationalnews24

मृतकों में एक की पहचान देवेंद्र पिता चिंतामण जोशी निवासी अब्दालपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!