11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
करणी सेना द्वारा प्रशासन के सामने 11 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं, जिन्हें लेकर यह बड़ा प्रदर्शन किया गया।
जीवन सिंह शेरपुर, जो अक्सर जनहित मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, ने इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की
खबर (News Content)
रतलाम | मंगलवार
रतलाम में कलेक्ट्रेट घेराव के लिए आ रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने महू-नीमच फोरलेन पर जावरा रोड स्थित डोसीगांव के पास रोक दिया। चिलचिलाती धूप में महिलाएं और बच्चे सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी घंटों सड़क पर डटे रहे।👎👎♥️
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की इस कार्रवाई को नागरिक अधिकारों का हनन बताते हुए सवाल उठाया— “क्या हम आतंकवादी हैं या गुलाम?”
प्रशासन द्वारा मौके पर ही ज्ञापन लेने की कोशिश की गई, लेकिन आंदोलनकारी कलेक्टर से सीधे मुलाकात की मांग पर अड़े रहे और शहर में प्रवेश की अनुमति मांगते रहे।
🚧 भारी पुलिस बल, एंट्री पॉइंट सील
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स और महू-नीमच फोरलेन पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था।
डोसीगांव के पास बैरिकेड्स लगाकर करणी सैनिकों को रोक दिया गया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
🧍♀️ धूप में बिगड़ी तबीयत, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
तेज धूप और लंबे इंतजार के कारण एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा, जिसके बाद प्रशासन को पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
👮 अधिकारियों ने किया समझाने का प्रयास
मौके पर एसडीएम आर्ची हरित, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, टीआई गायत्री सोनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर ज्ञापन लेने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
⚖️ डंपर जब्ती से शुरू हुआ विवाद
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले जावरा ब्लॉक के झालवा-कलालिया रोड निर्माण कार्य में लगे दो डंपरों को खनिज विभाग ने अवैध परिवहन के आरोप में जब्त किया था।
ये डंपर ठेकेदार आयुष शर्मा के बताए जा रहे हैं, जिन्हें जीवन सिंह शेरपुर का समर्थक माना जाता है। इस कार्रवाई के विरोध में शेरपुर ने रिंगनोद थाने पर धरना दिया था और इसके बाद कलेक्ट्रेट घेराव की घोषणा की थी।।
फोरलेन पर रोकी गई करणी सेना की रैली, धूप में डटे रहे आंदोलनकारी – “हम आतंकवादी हैं या गुलाम?”
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


