आठ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री ने जताया शोक, इलेक्ट्रिक लॉक और ईवी चार्जिंग सिस्टम की सुरक्षा पर होगी समीक्षा
खबर (Narad News24 | मध्यप्रदेश)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav गुरुवार दोपहर इंदौर पहुंचे और हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभागृह में पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मृतक मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि घटना के समय फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंची। यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो संभवतः कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
मुख्यमंत्री ने परिवार से मिलने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि इस हादसे में घर के अंदर दरवाजे जाम हो जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए ईवी चार्जिंग सिस्टम और घरों में लगने वाले इलेक्ट्रिक लॉक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीरता से काम करेगी। इसके लिए विशेषज्ञ संस्थानों और तकनीकी विशेषज्ञों से भी चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना का वीडियो भी देखा है और अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है। सरकार इस दिशा में आवश्यक तकनीकी सुधार के लिए आईआईटी सहित अन्य विशेषज्ञ संस्थानों से भी सलाह लेगी।
🟥 आठ लोगों की दर्दनाक मौत

बुधवार को हुए इस भीषण अग्निकांड में तीन बच्चों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में
मनोज पुगलिया
उनकी बहू सिमरन
साले विजय
साले की पत्नी सुमन
बेटी रुचिका
नाती कार्तिक
राशि
तनय
शामिल हैं।
हादसे में मनोज पुगलिया की पत्नी सुनीता और उनके दो बेटे सौरभ और बाबू किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
घटना के बाद प्रदेश के कई नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। बुधवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता भी परिवार से मिलने पहुंचे थे।
🟨 एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री के इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मालिनी गौड़ और भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने उनका स्वागत किया।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले पीड़ितों के घर जाने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उन्होंने जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभागृह में ही परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिंदू नव वर्ष की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
🌹🪔📢🚩🚩🔍🔍🇮🇳🙏
🌼 हिन्दू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं 🌼
नव संवत्सर का यह पावन पर्व
आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई खुशियां लेकर आए।
यह नववर्ष आपके घर-आंगन में
✨ सुख
✨ समृद्धि
✨ स्वास्थ्य
✨ और सफलता की नई किरणें लेकर आए।
MP National News 24 Channel
एवं
Narad News 24
की ओर से सभी सम्मानित दर्शकों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों को
🌺 हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌺
आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी ताकत है।
इसी तरह सत्य, निष्पक्ष और जनहित की खबरें आप तक पहुँचाते रहेंगे।
🙏 नव वर्ष मंगलमय हो! 🙏
♥️♥️♥️♥️♥️♥️✍️
नरेंद्र मोदी विचार मंच सह मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश 🚨👉 सरदार पटेल सेना मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश दौलत पाटीदार 👎👎
संपर्क 99813 26276
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


