राजस्थान के दो सगे भाइयों पर हमला, एक की इलाज के दौरान मौत – 8 आरोपियों पर हत्या का केस, 7 हिरासत में
Ratlam मुख्य खबर (Highlight News)
मध्यप्रदेश के Ratlam जिले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रक से उड़े पानी के छींटों को लेकर हुए झगड़े में राजस्थान के दो सगे ट्रक ड्राइवर भाइयों पर हमला कर दिया गया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के Chittorgarh district के छोटी सादड़ी क्षेत्र निवासी उदयसिंह तंवर (42) और उनके छोटे भाई भगवानसिंह तंवर (39) अलग-अलग ट्रकों में माल लेकर महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि उदयसिंह पपीता से भरा ट्रक लेकर Pushkar जा रहे थे, जबकि भगवानसिंह कपास लेकर Bhilwara जा रहे थे। दोनों की मुलाकात रास्ते में हुई और वे साथ-साथ निकल पड़े।

🟧 पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद
रतलाम फोरलेन पर चलते समय आगे चल रहे ट्रक से पानी के छींटे पीछे आ रहे बाइक सवारों पर पड़े। बाइक सवारों ने इसे थूकना समझ लिया और ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक आगे निकल गया।
🟧 होटल पर रोककर हमला

कुछ दूरी पर चिकलिया टोल नाके के पास एक होटल पर ट्रक रुकने पर बाइक सवार वहां पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान छोटे भाई भगवानसिंह भी मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया और आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और टॉमी से हमला कर दिया।
अन्य खबर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24?si=_f5bIMgP3i10HguD
🟧 इलाज के दौरान मौत
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। इलाज के दौरान भगवानसिंह तंवर की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई उदयसिंह घायल हैं।

🟧 पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, जिनमें से 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि एक आरोपी को इलाज के लिए Ahmedabad भेजा गया है।
🟧 पीछे छूटा परिवार https://youtube.com/@mpnationalnews24?si=_f5bIMgP3i10HguD
मृतक भगवानसिंह की तीन छोटी बेटियां (7, 4 और 2 वर्ष) हैं। उनकी पत्नी बीना कुंवर सहित परिजन रतलाम पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को राजस्थान ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


