रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस चौकी माननखेड़ा एवं थाना रिंगनोद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
और ख़बर के लिए 👇 👇 https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन (MP46ZC7839) में कुछ युवक MD ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही माननखेड़ा चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।
तलाशी लेने पर वाहन से 500 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी
सुमित पिता जीवनदास बैरागी (20 वर्ष) निवासी किला रोड, मंदसौर
प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर (19 वर्ष) निवासी खेड़ा, थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर
रिहान पिता अरबाज खान (19 वर्ष) निवासी अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो पिकअप वाहन (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) भी जब्त किया है। कुल मिलाकर करीब 55 लाख रुपये का मश्रुका जब्त किया गया है।
https://youtube.com/@mpnationalnews24
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से लाई गई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, चौकी प्रभारी माननखेड़ा उप निरीक्षक राजेश मालवीय सहित पुलिस टीम के कई जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


