रतलाम पीएंडटी कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम पीएंडटी कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा थारतलाम शहर की पीएंडटी कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 साल के युवक राम सिंघाड़ ने सोमवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मकान मालिक ने जब युवक को नहीं उठता देखा तो दरवाजा खोलकर अंदर गए, तो शव फंदे पर लटकता हुआ मिला।

 

युवक गजनीखेड़ी का निवासी था और रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में किराए के मकान में अकेला रहता था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी पिछले एक महीने से मायके गई हुई थी। घर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की किताबें बिखरी हुई मिलीं।

अन्य खबरों के लिए 👉https://www.youtube.com/@naradhnews2424

नास्तिक लोग इस खबर को नहीं देखें 👎

https://youtu.be/sirTgWe9Ie4

जानकारी के अनुसार, राम सिंघाड़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही उसका फिजिकल टेस्ट भी हुआ था। युवक प्रतियोगी परीक्षाओं का तैयारी कर रहा था, लेकिन क्या कोई असफलता या मानसिक तनाव था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों के आने के बाद और अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है। ताजा अपडेट 👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

नारद न्यूज़24 – इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। युवाओं में बढ़ते तनाव और प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव पर समाज को सोचने की जरूरत⊥ 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!