बंगाल में 38 केस, गिरफ्तारी का डर — इसलिए चुनाव से दूरी: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम में बोले मंत्री — पार्टी ने भी बंगाल जाने से रोका, UCC पर जल्द बिल, वंदे मातरम विवाद पर सख्त टिप्पणीरतलाम। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार रात रतलाम प्रवास के दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बंगाल में 38 फर्जी मामले दर्ज हैं और यदि वे वहां जाते हैं तो गिरफ्तारी हो सकती है।

पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के राजबाग स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने भी उन्हें बंगाल चुनाव में जाने से मना किया है। उन्होंने कहा, “पार्टी ने कहा कि मत जाओ, नया लफड़ा हो जाएगा, इसलिए मैं चुनाव में नहीं जाऊंगा।”

मंत्री विजयवर्गीय ने दावा किया कि बंगाल में प्रधानमंत्री की सभाओं में भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार, लोग 10 से 15 किलोमीटर दूर से पैदल आ रहे हैं, जिससे भाजपा के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है।

खबरों का पर्दाफाश 👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

ममता सरकार पर निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां माफिया और तस्करों का प्रभाव है। उन्होंने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे छह साल तक बंगाल में सक्रिय रहे और कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना किया।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “मैं आज जिंदा बैठा हूं तो बजरंगबली की कृपा है, नहीं तो फोटो पर माला लग जाती।”

🇮🇳 वंदे मातरम विवाद पर सख्त रुख

👎👎

https://youtube.com/@mpnationalnews24

इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि देश के प्रति वफादारी जरूरी है। उनका कहना था कि “जो भारत माता की वंदना नहीं करते, उनके राष्ट्र प्रेम पर प्रश्नचिह्न लगता है।”

UCC पर तैयारी जारी

प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही घोषणा कर चुके हैं। जल्द ही इसका बिल आएगा और उसके बाद इसे लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से संबंध पर प्रतिक्रिया

ग्रुप में शामिल हो 👇 👇

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?mode=gi_t

मुख्यमंत्री के साथ संबंधों पर मंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनके संबंध बहुत अच्छे हैं और किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता

रतलाम पहुंचने पर मंत्री विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में कन्या पूजन किया और छोटी बच्चियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!