
रतलाम के नामली में दर्दनाक हादसा — SDRF, पुलिस और ग्रामीणों का संयुक्त ऑपरेशन भी रहा नाकाम।
ज्यादा जानकारी के लिए 👇 👇
https://youtube.com/@mpnationalnews24
रतलाम जिले के नामली कस्बे में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। 14 वर्षीय किशोर विशाल हारी की गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। करीब 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद उसे जिंदा नहीं बचाया जा सका।

घटना नामली के मंडी गेट क्षेत्र की है, जहां खाखराकुड़ी निवासी 14 वर्षीय विशाल पिता बाबूलाल हारी मवेशी चराने के दौरान अचानक गहरे कुएं में गिर गया। परिजनों को जब शाम करीब 6 बजे उसकी तलाश के दौरान घटना की जानकारी मिली, तब हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुएं में करीब 65 फीट तक पानी भरा होने के कारण बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं।

सबसे पहले कुएं का पानी निकालने के लिए मोटरपंप लगाए गए। रात करीब 11:15 बजे SDRF की 8 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

🚨 रेस्क्यू में जुटे अधिकारी:
एसडीओपी किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित पुलिस बल और ग्रामीण पूरी रात मौके पर डटे रहे।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
बड़ा सवाल:
लगातार हो रही कुएं और बोरवेल हादसों के बावजूद सुरक्षा नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?
क्या प्रशासन के नियम कमजोर हैं या लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है?
ग्रुप मे जुड़े और पाएं रोज ताज़ा ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर 👎👎👎🙏
https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?mode=gi_t
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


