समस्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेज जिला शाखा रतलाम में संगठन विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र जी गोस्वामी की अनुशंसा पर सुनील कुमावत को जिला शाखा रतलाम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी जी के अनुमोदन पर अंकित वर्मा को जिला सचिव तथा श्री परमानंद मौर्य को जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह नियुक्ति कार्यक्रम जिला चिकित्सालय स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

https://youtube.com/@mpnationalnews24
कार्यक्रम में जिला संरक्षक अनिल राठौर, दुष्यंत पुरोहित, प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेंद्र टाटावत, संभागीय अध्यक्ष कमलेश यादव, द्वारका प्रसाद केलवा, भूपेंद्र श्रेष्ठ, नरेंद्र बोरासी, सुनीता पाटुंडा, वैशाली राय, विजय सोनी, भारत सिंह सोलंकी, भेरूलाल मचार, सूरज राठौर, नीति राज सिंह डोडिया, सुरपाल चारेल, विवेक अहिरवार, हिम्मत सिंह चौहान, अंजलि जैन, नेहा बोरासी, नम्रता सोलंकी, रुक्मणी यादव, मिताली ठाकुर, अभिमाएल लिंकन सहित समस्त लैब टेक्नीशियन संगठन के सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, स्वास्थ्य सेवाओं में लैब टेक्नीशियनों की भूमिका को सशक्त बनाने और कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी जी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई दिशा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नवीन नियुक्तियों के साथ रतलाम जिला शाखा में संगठनात्मक मजबूती बढ़ी है, जिससे मेडिकल लैब टेक्नीशियनों के हितों को नई ऊर्जा और प्रभावी नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


