इंसाफ की तलाश में पेट्रोल लेकर पहुंचा किसान, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप चार दिन में दूसरी आत्मदाह कोशिश, आखिर क्यों टूट रहा जनता का भरोसा?

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान नामली निवासी रमेश कुमावत ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना
की लाईव वीडियो सहित पूरी ख़बर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें 👇 👇https://www.youtube.com/@naradhnews2424
उस समय हुई जब कलेक्टर मिशा सिंह अपने चैंबर से बाहर निकल रही थीं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कलेक्टर मिशा सिंह वापस अपने चैंबर पहुंचीं और युवक को बुलाकर उसकी समस्या सुनी। उन्होंने रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर तथा तहसीलदार आशीष उपाध्याय को तलब कर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि युवक की शिकायत जमीन संबंधी विवाद से जुड़ी है, जिसका प्रकरण वर्तमान में रतलाम ग्रामीण एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है।

रमेश कुमावत अपने साथ शिकायतों से भरा एक थैला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। उसका आरोप है कि पिछले छह वर्षों से वह अपनी जमीन के मामले में न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है,https://youtube.com/@mpnationalnews24 लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। युवक का कहना है कि उसके दादा के नाम दर्ज लगभग 10 बीघा जमीन को वर्षों पहले सरकारी घोषित कर दिया गया था और तब से उसका परिवार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति अपनी मूल भूमि पहले ही बेच चुका है और अतिरिक्त भूमि अपने नाम दर्ज कराने की मांग कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार मामले की सुनवाई शुक्रवार दोपहर एसडीएम कोर्ट में निर्धारित थी, लेकिन उससे पहले ही युवक कलेक्ट्रेट पहुंच गया और उसने यह कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ रतलाम ग्रामीण एसडीएम कार्यालय ले जाकर उसके बयान दर्ज किए।

उल्लेखनीय है कि चार दिनों के भीतर कलेक्ट्रेट परिसर में इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले जनसुनवाई के दौरान एक अन्य किसान ने भी मुआवजा नहीं मिलने से नाराज होकर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था और शिकायत निवारण प्रणाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिकों का कहना है कि यदि शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़े तो लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने की नौबत नहीं आएगी। ग्रुप में शामिल हो कर देखिए ताजा अपडेट 👎👎

https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?mode=gi_t

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!