थाना बड़ावदा बना ISO प्रमाणित, जनकेंद्रित पुलिसिंग का नया मॉडल स्थापित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रिकॉर्ड प्रबंधन, QR कोड ट्रैकिंग और महिला सुरक्षा में नवाचारों को मिली राष्ट्रीय मान्यता।

रतलाम, 3 जून 2026 | पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के थानों को आधुनिक और नागरिक अनुकूल बनाने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। थाना बड़ावदा को ISO प्रमाणन मिल गया है। यह प्रमाण पत्र थाना स्तर पर पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और उत्कृष्ट सेवा की मिसाल बन गया है।

दिनांक 2 जून 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार की उपस्थिति में थाना प्रभारी बड़ावदा श्री वैभव प्रिय (प्रशिक्षु आईपीएस) को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय ने इस अवसर पर कहा,

“यह ISO प्रमाणन केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि पुलिस विभाग की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। थाना केवल कानून व्यवस्था का केंद्र नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास का केंद्र भी है।”

थाना बड़ावदा के प्रमुख नवाचार:

रिकॉर्ड प्रबंधन में क्रांतिकारी सुधार: पुराने अभिलेखों का वैज्ञानिक वर्गीकरण और अनुपयोगी रिकॉर्ड्स का उचित निपटान कर रिकॉर्ड रूम को अत्यंत व्यवस्थित बनाया गया।

QR कोड आधारित मालखाना प्रबंधन: जब्त संपत्तियों को QR कोड से टैग कर डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया गया, जिससे वस्तुओं की स्थिति, स्थान और मूवमेंट की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

देखिये आज दिन में  सवा एक बजे टीवी यूट्यूब चैनल पर 👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

QR आधारित वाहन ट्रैकिंग सिस्टम: न्यायालयीन वाहनों के पारदर्शी प्रबंधन के लिए शुरू की गई अत्याधुनिक व्यवस्था।

नागरिक सुविधाओं में विस्तार: थाना परिसर में वॉटर कूलर, व्यवस्थित वाहन पार्किंग और अन्य सुविधाएं विकसित की गईं।

उर्जा महिला हेल्प डेस्क का पुनरोद्धार: महिलाओं के लिए अधिक संवेदनशील, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार किया गया।

सिटिजन फीडबैक सिस्टम: QR कोड के माध्यम से नागरिक सीधे अपने मोबाइल से फीडबैक दे सकेंगे।

खेल और सामुदायिक गतिविधि: थाना परिसर में आधुनिक वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय युवा भी लाभ उठा सकेंगे।

अन्य खबरों का जखीरा 👎👎

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने थाना प्रभारी वैभव प्रिय और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है।

श्री वैभव प्रिय ने इस सफलता का श्रेय थाना स्टाफ, वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय जनता के सहयोग को देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ही एक आधुनिक, विश्वासपूर्ण पुलिसिंग व्यवस्था का निर्माण संभव है।

 

थाना बड़ावदा बना ISO प्रमाणित!

QR कोड ट्रैकिंग, डिजिटल रिकॉर्ड और महिला हेल्प डेस्क के साथ जनकेंद्रित पुलिसिंग का उत्कृष्ट मॉडल

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!