एक रात का विवाद बना मौत का कारण! ताल में पति-पत्नी ने खाया जहर, पीछे छोड़ गए दो मासूम बच्चे”
रतलाम जिले के ताल नगर में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पति-पत्नी के बीच हुए कथित विवाद के बाद दोनों ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है, वहीं दो मासूम बच्चे माता-पिता के साये से वंचित हो गए हैं।

मृतकों की पहचान संजू उर्फ संजय प्रजापति (31 वर्ष) एवं उनकी पत्नी मंजू प्रजापति (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो संजू के पिता ने दरवाजा खोलकर देखा। कमरे में दोनों बेसुध अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें ताल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में संजू को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

परिजनों के अनुसार रात को पूरा परिवार एक परिचित के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम से लौटकर आया था। भोजन के बाद सभी अपने-अपने घरों में सो गए। रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पड़ोसियों ने भी कमरे से तेज आवाजें आने की पुष्टि की है। हालांकि विवाद का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है।
शामिल होने पर मिलेगी ताजा अपडेट 👎 👎 https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?mode=gi_t
मृतक के बड़े भाई मुकेश प्रजापति ने बताया कि सुबह करीब चार बजे संजू घर के बाहर उल्टी करने आया था। पिता के पूछने पर उसने केवल इतना कहा कि उसने दवाई खा ली है। जब कमरे में जाकर देखा गया तो उसकी पत्नी भी अचेत अवस्था में पड़ी मिली। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती किए जाने के दौरान संजू ने डॉक्टर को बताया था कि उसने “सल्फास” खाया है। हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। up Ayodhya अपडेट 👇👇
https://youtu.be/2-G3Qsl435c?si=sRFbBTCTY7h0GTFh
सबसे दुखद पहलू यह है कि दंपति अपने पीछे आठ वर्षीय पुत्र और छह वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। इन मासूम बच्चों के सिर से एक ही दिन में माता और पिता दोनों का साया उठ गया। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी अब बुजुर्ग पिता और बड़े भाई पर आ गई है।

यह घटना केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंतन का विषय है। आधुनिक जीवन की भागदौड़, पारिवारिक तनाव, गलतफहमियां, संवादहीनता और क्षणिक आवेश कई बार ऐसे दुखद निर्णयों का कारण बन जाते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों का समाधान आत्मघाती कदम नहीं, बल्कि आपसी संवाद, धैर्य और परिवार के सहयोग में निहित है।
अन्य खबरों को देखने से क्या पता चलेगा 👎👎https://www.youtube.com/@naradhnews2424
ताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


