जावरा में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सेवानिवृत्त शिक्षक से पीपीओ एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के बदले मांगी थी 20 हजार की रिश्वत, सौदा 10 हजार में हुआ तय।

अन्य खबरों में 👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मंगलवार को जावरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-2 (बाबू) अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सेवानिवृत्त शिक्षक से सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र एवं पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या (ब्लॉक जावरा) के सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण लोट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कमला नेहरू शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी संकुल केंद्र, जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा द्वारा सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज जारी करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। बाद में आरोपी 10 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया।

ताज़ा ख़बर 👇 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार दोपहर सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण लोट निर्धारित राशि लेकर कार्यालय पहुंचे और आरोपी अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये दिए। आरोपी ने रिश्वत की रकम लेकर अपनी टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे छिपा दी।

शिकायतकर्ता के संकेत मिलते ही लोकायुक्त टीम ने कार्यालय में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया तथा रजिस्टर के नीचे रखी रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

 

डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी अनिल वर्मा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद नोटिस देकर आरोपी को छोड़ा गया है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

कार्रवाई में निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, उमेश जाटव, श्याम शर्मा, नीरज राठौर एवं संदीप कदम सहित लोकायुक्त की विशेष टीम शामिल रही।

👎👎👎

https://youtu.be/2-G3Qsl435c?si=YNGz70reWjywBzVu

लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पीपीओ जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, लोकायुक्त ने बाबू को रंगे हाथों दबोचा”

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!