SP अमित कुमार की सतर्क रणनीति से करोड़ों के सोना-चांदी व्यापारियों पर मंडरा रहा खतरा टला

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

“सर्राफा बाजार पर था डकैतों का निशाना!”

“6 खूंखार बदमाश गिरफ्तार”

“तलवार, गुप्ती, हाइड्रोलिक कटर बरामद”

“SP अमित कुमार की सतर्कता से टली बड़ी वारदात”

“रतलाम पुलिस ने बचाया करोड़ों का माल”

📰 हाईलाइट न्यूज़ रिपोर्ट देखिए 👇👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

रतलाम पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी डकैती, सर्राफा बाजार को बनाया था निशाना

रतलाम। जिले के प्रतिष्ठित सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश रच रहे अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्यों को थाना स्टेशन रोड पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तलवार, फालिया, गुप्ती, टॉमी, हाइड्रोलिक कटर, गुलेल सहित कई घातक हथियार एवं चोरी-डकैती में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पंचपीर दरगाह क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने उन बदमाशों को गिरफ्तार किया जो चांदनी चौक सर्राफा बाजार की बड़ी ज्वेलर्स दुकानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की तत्परता ने न केवल करोड़ों रुपये के सोना-चांदी और आभूषणों को सुरक्षित रखा, बल्कि व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई शातिर अपराधी हैं जिन पर विभिन्न जिलों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। एक आरोपी अन्य जिले में डकैती के मामले में फरार एवं इनामी भी बताया जा रहा है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

✍️ संपादकीय दृष्टिकोण

यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो सर्राफा बाजार के व्यापारी बड़ी लूट और जान-माल के नुकसान का शिकार हो सकते थे। हथियारों और औजारों की बरामदगी से स्पष्ट है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी में थे। रतलाम पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है तथा व्यापारिक समुदाय में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने वाली है।

⭐ नारद न्यूज़ 24 विशेष सभी खबरों की ताजा अपडेट के लिए ग्रुप मे शामिल हो 👇

 https://chat.whatsapp.com/DrVjtNFaGwPEhayU8Wc381?mode=gi_t

“रतलाम पुलिस की मुस्तैदी से बचा सर्राफा बाजार, करोड़ों की संभावित डकैती हुई नाकाम।”

“अपराधियों के हौसले पस्त, पुलिस की सतर्कता और रणनीति की शहरभर में हो रही सराहना।”

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!